विराट कोहली सेंचुरी: वनडे, टेस्ट और आईपीएल सेंचुरीज की लिस्ट

 

इसमें कोई दो राय नहीं है कि विराट कोहली मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। साल 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने वाले इस पूर्व भारतीय कप्तान ने पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट मॉडर्न क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं और उनके अविश्वसनीय आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।

अपने एक दशक से ज्यादा के करियर में विराट ने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कठिन परिश्रम और लगातार बेहतर होने की भूख के चलते वे आसानी से इन चुनौतियों का सामना कर पाए। 14 साल के क्रिकेट करियर में विराट ने न केवल नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए।

विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट देखकर आपको पता चलेगा कि इस स्टार भारतीय बल्लेबाज ने विश्व के हर कोने में रन बनाए हैं। क्या ऑस्ट्रेलिया, क्या इंग्लैंड और क्या दक्षिण अफ्रीका, विराट का बल्ला हर जगह जमकर बोला है। अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट ने 24,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वे 73 शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज़ हैं। उनसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक केवल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के हैं।

यह भी पढ़ें -> क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी कौन होगा?

गौरतलब है कि सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 664 मैचों में 100 शतक लगाए हैं, जबकि विराट मात्र 486 मैचों में ही 73 शतकों का आंकड़ा छू चुके हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर नाम आता है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का, जिन्होंने 560 मैचों में 71 शतक लगाए हैं। यह आंकड़ा अपने आप में विराट कोहली की शतक लगाने की काबिलियत को दर्शाता है।

Virat Kohli of India play a shot during the first one day international match between India and Sri Lanka held at the Barsapara Cricket Stadium, Guwahati on the 10th January 2023
Photo by: Arjun Singh / SPORTZPICS for BCCI

इसलिए आज हम आपको विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट दिखाएंगे ताकि आप भी जान सकें कि विराट ने कहां और किसके विरुद्ध, कितने शतक लगाए हैं।

विराट कोहली के वनडे और टेस्ट में कितने शतक हैं?

विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट गौर से देखने पर आपको यह जानने को मिलेगा कि विराट कोहली ने टेस्ट मैचों की तुलना में वनडे क्रिकेट में अधिक शतक ठोके हैं। जहां 104 टेस्ट मैचों की 177 पारियों में विराट के नाम 27 शतक हैं, तो वहीं 267 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में वे 45 बार 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के 115 मैचों में भी उनके नाम एक शतक है, जो उन्होंने 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। बता दें कि विराट आईपीएल में भी 5 ताबड़तोड़ शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट आप विस्तृत रूप से आगे पढ़ सकते हैं।

वनडे में विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट

विराट वनडे मैचों में 12,000 से अधिक रन बनाने केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। यहां तक कि उनसे अच्छी बल्लेबाजी औसत से उनसे ज्यादा रन किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाए हैं। इस लेख के लिखे जाने तक वनडे क्रिकेट में विराट के नाम कुल 45 शतक है, जिनकी शुरुआत साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में लगे शतक से हुई थी। वनडे में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के पास है, लेकिन विराट की हालिया फॉर्म को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे शीघ्र ही सचिन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

क्रम संख्या स्कोर बनाम साल जगह
1 107 श्रीलंका 2009 कोलकाता
2 102* बांग्लादेश 2010 ढाका
3 118 ऑस्ट्रेलिया 2010 विशाखापट्टनम
4 105 न्यूजीलैंड 2010 गुवाहाटी
5 100* बांग्लादेश 2011 ढाका
6 107 इंग्लैंड 2011 कार्डिफ
7 112* इंग्लैंड 2011 दिल्ली
8 117 वेस्टइंडीज 2011 विशाखापट्टनम
9 133* श्रीलंका 2012 होबार्ट
10 108 श्रीलंका 2012 ढाका
11 183 पाकिस्तान 2012 ढाका
12 106 श्रीलंका 2012 हम्बनटोटा
13 128* श्रीलंका 2012 कोलंबो
14 102 वेस्टइंडीज 2013 पोर्ट ऑफ स्पेन
15 115 जिम्बाब्वे 2013 हरारे
16 100* ऑस्ट्रेलिया 2013 जयपुर
17 115* ऑस्ट्रेलिया 2013 नागपुर
18 123 न्यूजीलैंड 2014 नेपियर
19 136 बांग्लादेश 2014 फतुल्लाह
20 127 वेस्टइंडीज 2014 धर्मशाला
21 139* श्रीलंका 2014 रांची
22 107 पाकिस्तान 2015 एडिलेड
23 138 दक्षिण अफ्रीका 2015 चेन्नई
24 117 ऑस्ट्रेलिय 2016 मेलबर्न
25 106 ऑस्ट्रेलिया 2016 कैनबरा
26 154* न्यूजीलैंड 2016 मोहाली
27 122 इंग्लैंड 2017 पुणे
28 111* वेस्टइंडीज 2017 किंग्सटन
29 131 श्रीलंका 2017 कोलंबो
30 110* श्रीलंका 2017 कोलंबो
31 121 न्यूजीलैंड 2017 मुंबई
32 113 न्यूजीलैंड 2017 कानपुर
33 112 दक्षिण अफ्रीका 2018 डरबन
34 160* दक्षिण अफ्रीका 2018 केपटाउन
35 129* दक्षिण अफ्रीका 2018 सेंचुरियन
36 140 वेस्टइंडीज 2018 गुवाहाटी
37 157* वेस्टइंडीज 2018 विशाखापटनम
38 107 वेस्टइंडीज 2018 पुणे
39 104 ऑस्ट्रेलिया 2019 एडिलेड
40 116 ऑस्ट्रेलिया 2019 नागपुर
41 123 ऑस्ट्रेलिया 2019 रांची
42 120 वेस्टइंडीज 2019 पोर्ट ऑफ स्पेन
43 114* वेस्टइंडीज 2019 पोर्ट ऑफ स्पेन
44 113 बांग्लादेश 2022 चटगांव
45 113 श्रीलंका 2022 गुवाहाटी

टेस्ट में विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट

साल 2011 के वेस्टइंडीज दौरे से विराट ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला शतक 2011 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे में आया था। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ग्राउंड में विराट ने 116 रनों की पारी खेलकर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अपने टेस्ट करियर के 104 मैचों की 177 पारियों में 27 शतक लगा चुके हैं। हालांकि टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वे अभी काफी पीछे हैं।

क्रम संख्या स्कोर बनाम साल जगह
1 116 ऑस्ट्रेलिया 2012 एडिलेड
2 103 न्यूजीलैंड 2012 बैंगलोर
3 103 इंग्लैंड 2012 नागपुर
4 107 ऑस्ट्रेलिया 2013 चेन्नई
5 119 दक्षिण अफ्रीका 2013 जोहान्सबर्ग
6 105* न्यूजीलैंड 2014 वेलिंग्टन
7 115 ऑस्ट्रेलिया 2014 एडिलेड
8 141 ऑस्ट्रेलिया 2014 एडिलेड
9 169 ऑस्ट्रेलिया 2014 मेलबर्न
10 147 ऑस्ट्रेलिया 2015 सिडनी
11 103 श्रीलंका 2015 गाले
12 200 वेस्टइंडीज 2016 नॉर्थ साउंड
13 211 न्यूजीलैंड 2016 इंदौर
14 167 इंग्लैंड 2016 विशाखापटनम
15 235 इंग्लैंड 2016 मुंबई
16 204 बांग्लादेश 2017 हैदराबाद
17 103* श्रीलंका 2017 गाले
18 104* श्रीलंका 2017 कोलकाता
19 213 श्रीलंका 2017 नागपुर
20 243 श्रीलंका 2017 दिल्ली
21 153 दक्षिण अफ्रीका 2018 सेंचुरियन
22 149 इंग्लैंड 2018 बर्मिंघम
23 103 इंग्लैंड 2018 नॉटिंघम
24 139 वेस्टइंडीज 2018 राजकोट
25 123 ऑस्ट्रेलिया 2018 पर्थ
26 254* दक्षिण अफ्रीका 2019 पुणे
27 136 बांग्लादेश 2019 कोलकाता

टी20 में विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट

टेस्ट और वनडे क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी एक शतक है। विराट ने अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक बीते वर्ष बनाया था, जिसमें उन्होंने मात्र 61 गेंदों में ताबड़तोड़ 122 रन बनाकर अफगानिस्तानी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी थी।

क्रम संख्या स्कोर बनाम साल जगह
1 122* अफगानिस्तान 2022 दुबई

आईपीएल में विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट

विराट के आईपीएल करियर की शुरूआत 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ हुई थी। अपने आईपीएल करियर के 223 मैचों में विराट 5 शतक लगा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उनका पहला शतक 2016 में आया था। 24 अप्रैल 2016 को विराट ने राजकोट में गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था। इसी साल उन्होंने 3 अन्य शतक ठोककर एक आईपीएल सत्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। आईपीएल में उनका आखिरी शतक 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था।

क्रम संख्या स्कोर बनाम साल जगह
1 100* गुजरात लायंस 2016 राजकोट
2 108* राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 2016 बैंगलोर
3 109 गुजरात लायंस 2016 बैंगलोर
4 113 किंग्स इलेवन पंजाब 2016 बैंगलोर
5 100 कोलकाता नाइट राइडर्स 2019 कोलकाता

कुछ बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के टोटल शतक कितने हैं?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के टोटल शतक 73 हैं। विराट के नाम 267 वनडे मैचों में 45, 104 टेस्ट मैचों में 27 और 115 टी20 मैचों में 1 शतक है।

अन्य विराट कोहली रिकार्ड्स क्या हैं?

क्रिकेट में विराट कोहली रिकार्ड्स के किंग माने जाते हैं। टेस्ट, वनडे या टी20, क्रिकेट के हर प्रारूप में विराट कोहली रिकार्ड्स बनाते और तोड़ते रहते हैं। कुछ प्रमुख विराट कोहली रिकार्ड्स इस प्रकार हैं-

  • अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत सबसे अधिक है।
  • वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक मारने का रिकॉर्ड भी विराट के ही नाम है।
  • अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक भी उन्हीं के नाम हैं।
  • वे वनडे में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन विराट ने ही बनाए हैं।

क्या विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं?

विराट कोहली बीते कुछ सालों से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। यही कारण था कि वे 2019 के बाद से सितंबर 2022 तक कोई भी शतक नहीं लगा पाए थे। लेकिन विराट के बीते कुछ महीनों के प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि वे धीरे-धीरे अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आ रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो वे निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा सकते हैं।

विराट भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर में विराट ने भारतीय टीम को ना जाने कितने मैच जिताए हैं। अगर विराट अपने मौजूदा प्रदर्शन को बरकरार रख पाते हैं तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।